नर्मदापुरम: पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।