डीग: 14 वर्ष बाद मुक्त हुई श्री छोटे लक्ष्मण जी महाराज की मूर्तियां, डीग में निकली भव्य शोभा यात्रा
Deeg, Bharatpur | May 24, 2026 लंबे समय से विचाराधीन मंदिर विवाद मामले में जिला जज हेमराज गौड़ की मध्यस्थता से महत्वपूर्ण सहमति बनने के बाद रविवार शाम शहर में श्री छोटे लक्ष्मण जी महाराज एवं माता ऊर्मिला जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा प्रतिवादी पक्ष की ओर से आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।