पनागर: पनागर में सट्टे के अड्डे पर पुलिस का छापा, दो गिरफ्तार, मुख्य सरगना की तलाश जारी, ₹6,610 ज़ब्त
पनागर थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए रैपुरा क्षेत्र में चल रहे अवैध सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के नेतृत्व में दी गई दबिश के दौरान पुलिस ने ललित उर्फ दशरथ केवट और दिनेश केवट को रंगे हाथों सट्टा पट्टी लिखते हुए दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने ₹6,610 की नकदी, मोबाइल फोन और कैलकुलेटर जब्त किया है। प