दीपावली पर्व के अवसर पर कलेक्टर सोनिया मीना बुधवार को करीब 4 बजे बांद्राभान स्थित आसरा वृद्धा आश्रम पहुंचीं, जहां उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा मिठाइयां भी खिलाई। साथ ही उन्होने वृद्धजनों को उपहार भी भेंट किए।