कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मंगलवार की दोपहर 03 बजे के करीब जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर कबीरधाम जिले में संचालित विकास कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टरगोपल वर्मा ने बैठक में लंबित प्रकरणों, योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।