इंदौर: राजमोहल्ला में सफाई कर्मचारी महिला पर गिरा पार्सल, गंभीर घायल, घटना सीसीटीवी में कैद
Indore, Indore | May 10, 2026 इंदौर के राजमोहल्ला इलाके में रविवार सुबह 8 बजे एक हादसा हो गया। सड़क की सफाई कर रही महिला सफाईकर्मी के ऊपर करीब 1 क्विंटल वजन का पार्सल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला सुनीता बाली वार्ड क्रमांक 69 में नगर निगम के जोन-2 के तहत सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान हंसचाल ट्रेवल्स की बस के ऊपर रखा लगेज अचानक उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद आसपास म