सिकंदरा: खलिहान में लगी भीषण आग से 25 बीघा रबी फसल हुई राख, किसानों को लाखों का हुआ नुकसान
सिकंदरा से सटे नोनी गांव में सोमवार की देर रात 11 बजे के करीब भीषण अगलगी की घटना में किसानों की खड़ी मेहनत जलकर राख हो गई। खलिहान में थ्रेसिंग के लिए रखी गई रबी फसल अचानक आग की चपेट में आ गई, जिससे करीब 20 से 25 बीघा में उपजाई गई फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। जिसका वीडियो रविवार देर शाम 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।