बहराइच: गंगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला युवक का शव, पुलिस जाच में जुटी
जिले के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि युवक का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शव फंदे से लटकता हुआ मिला। जाच जारी।