लोहरदगा: लोहरदगा सिविल कोर्ट में मासिक लोक अदालत का आयोजन, 146 मामलों का समाधान, 22 लाख से अधिक की वसूली
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं झालास, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा, लोहरदगा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में 25 जनवरी 2025 दिन शनिवार शाम 3:00 व्यवहार न्यायालय परिसर, लोहरदगा में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 4 क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफेंस केसेज का निष्पादन किया गया।