लोहरदगा: लोहरदगा व्यवहार न्यायालय में मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई, लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया
25 जनवरी 2025 मतदाता दिवस के अवसर पर लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार शाम 4:00 बजेएक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा राजकमल मिश्रा ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने हेतु उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलाई।