बटियागढ़: गड़ौला गांव में पुरानी रंजिश मे व्यक्ति पर हमला, 3 लोगो पर आरोप,बटियागढ़ थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के गड़ौला गांव मे पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर देने का मामला सामने आया है,घायल नन्हे भाई अहिरवार अपनी पत्नी के साथ बटियागढ़ पुलिस थाना पँहुचे जंहा से ईलाज मुल्हाजे के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,आरोप है कि खेत से घर लौटते समय गांव के ही पिंगू अहिरवार, रवि और सपना अहिरवार ने लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया