अररिया: खजूरबाड़ी के समीप बाइक से असंतुलित होकर गिर जाने से महिला हुई घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 28, 2024 किशनगंज जिला के खजूर बाड़ी के समीप मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर जाने के कारण एक महिला रीता देवी बुरी तरह घायल हो गई है। जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।