रसूलाबाद: दशहरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, बाइक सवार समेत 2 घायल, एक की हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत दशहरा गांव के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने पैदल जा रहे एक राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर व बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद एक घायल की हालत गंभीर होने के चलते रेफर कर दिया