चंदनकियारी: भोजूडीह में मोहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च, ओपी प्रभारी ने दिए दिशा-निर्देश
चंदनकियारी में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर भोजूडीह ओपी पुलिस की ओर से गुरुवार शाम 4 बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निकाले गए इस मार्च का नेतृत्व ओपी प्रभारी कुंदन कुमार ने किया। यह फ्लैग मार्च छटाताड़, माहथा पाड़ा, नीचे बाजार, बंगलोपाड़ा और लाइन पार होते हुए बंदगाव पहुंचा।