बेहट: तकिपुर से पुलिस ने अभियुक्त को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
मंगलवार को थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने तकिपुर से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 42 पाउच अवैध शराब के बरामद हुए है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने सुखबीर पुत्र जसवंत निवासी तकिपुर बताया है l पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l