बलिया: सगरपाली में धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा
Ballia, Ballia | May 24, 2026 ग्राम सभा सागरपाली में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार की दोपहर 12 बजे शुभारंभ हुआ। आज से सात दिवसीय, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का ,भव्य शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के आगे-आगे बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ कथा क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु शामिल हुए।