भारत-बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट मैच रद्द करने की उठी मांग
Sadar, Varanasi | Sep 18, 2024 वाराणसी में हिंदूवादी संगठनों ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट क्रिकेट मैच रद्द करने की मांग की है। हिंदूवादी संगठन हिंदू जन जागृति संगठन के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों पर हमले का हवाला देकर पीएम मोदी से बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाले मैच को रद्द किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया।