कटकमदाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीएसएफ मेरु कैंप में कटकमदाग के छात्रों ने दिया हस्त निर्मित ग्रीटिंग कार्ड
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कटकमदाग प्रखंड के सुल्ताना गांव स्थित शोभा ज्ञान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से इंडिपेंडेंस डे ग्रीटिंग कार्ड बनाया है. उस कार्ड को सीमा सुरक्षा बल प्रशिक्षण केंद्र मेरु में उन जवानों को दिया है।