हथुआ शहर में हथुआ–बड़कागाँव मार्ग पर गुरुवार की देर रात्रि 10 बजे भारी जाम की स्थिति बन गई। लगन के मौसम में बढ़ी आवाजाही और बड़े वाहनों के अव्यवस्थित परिचालन के कारण शाम से ही सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें दिखने लगी। रात होते होते जाम इतना भीषण रहा कि राहगीर और स्थानीय लोग घंटों तक फंसे रहे।