लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।