गढ़वा: खरौंधी कस्तुरबा विद्यालय में 100 छात्राओं के बाद फिर बिगड़ी 8 छात्राओं की तबीयत, तीन गढ़वा सदर अस्पताल रेफर, जांच जारी
Garhwa, Garhwa | Jun 28, 2026 खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला लगातार गहराता जा रहा है। शुक्रवार को करीब 100 छात्राओं के अस्वस्थ होने के बाद शनिवार को भी 8 और छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से तीन छात्राओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया गया। रेफर की गई छात्राओं में वीरेंद्र प्रजापति की पुत्री चंदा कुमारी, दूधनाथ च