मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन पर RPF पुलिस और सेफ्टी टीम झांसी का जागरूकता अभियान,नुक्कड़ नाटक से दिए लोगों को सुरक्षा के संदेश।
मुरैना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे सेफ्टी टीम झांसी द्वारा यात्रियों को जागरूक करने हेतु आज और कल अभियान चलाया गया।इस दौरान नुक्कड़ नाटक व अपील के माध्यम से लोगों को रेल सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।चेन पुल्लिंग न करने,झूठी अफवाह न फैलाने,धूम्रपान न करने,रेलवे लाइन पार न करने,पत्थर न फेंकने,बिना टिकट यात्रा व बंद फाटक पार न करने की समझाइश दी गई।