चंदवारा: चंदवारा उरवा में डीवीसी बांझेडीह ऐश ढुलाई से बढ़ा प्रदूषण, ग्रामीण परेशान
डीवीसी बांझेडीह पावर प्लांट से निकलने वाले ऐश की ढुलाई को लेकर क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों का सोमवार को 2 बजे आरोप है कि ओवरलोड हाईवा से ऐश परिवहन के दौरान सड़क पर बड़ी मात्रा में धूल और ऐश गिरता है, जिससे चंदवारा, बांझेडीह फोर लेन, झुमरी तिलैया, कोडरमा और बरही मार्ग पर प्रदूषण बढ़ गया है।