सहारनपुर: सहारनपुर में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदला, भीषण गर्मी से मिली राहत
सहारनपुर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बाद गुरुवार को मौसम ने राहत भरा रुख दिखाया। देर रात तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को तपिश से राहत मिली। गुरुवार सुबह भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।