बेल्थरारोड नगर के वार्ड नं 5 में मंगलवार की दोपहर एक सर्राफा दुकान पर चोरी का मामला सामने आया। नगर के वार्ड नं 5 में संचालित सत्यम सर्राफ की दुकान पर मंगलवार को करीब दोपहर 1 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा और सामान देखने लगा। इसी दौरान उसने मौका पाकर सोने का एक लॉकेट उठा लिया और अपने बेल्ट में छिपाकर वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना दुकान में