चूरू: एनएच 52 राजू की ढाणी के पास तेज रफ्तार ट्रक और एम्बुलेंस की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत, 3 घायल
Churu, Churu | Mar 23, 2025 चूरू के एनएच 52 राजू की ढाणी के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक और निजी एंबुलेंस की भिड़ंत में एंबुलेंस ड्राइवर समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित 3 लोग घायल हो गए। दंपती को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एंबुलेंस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।