केशकाल: उरंदाबेड़ा में प्रो कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, विधायक नीलकंठ टेकाम ने मैट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया
ग्राम पंचायत उरंदाबेड़ा के बाजार पारा में बिरसा मुंडा युवा समिति द्वारा आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों की मांग पर जल्द कबड्डी मैट उपलब्ध कराने तथा कलार और गोंडवाना समाज भवन निर्माण का आश्वासन भी दिया।