चित्तौड़गढ़: बानसेन के पास कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, एक युवक गंभीर घायल, तीन-चार साथी चोटिल, दर्शन के लिए गए थे सांवरियाजी
उदयपुर सिक्स लेंथ पर बानसेन के पास एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जाकर पलट गई. इस दुर्घटना में निंबाहेड़ा का एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया जबकि उसके तीन-चार साथी जख्मी हो गए. घायल के परिजनों को मंगलवार सुबह दुर्घटना का पता चला. शाम को घायल युवक को उदयपुर रेफर कर दिया गया. उसके सिर में चोट आने के साथ एक हाथ भी बुरी तरह से डैमेज हो गया था.