महसी: ढिलहरा बाबा पेट्रोल पंप के पास डीजल लेने गए किशोर को ट्रक ने मारी टक्कर, किशोर घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार गांव निवासी पिंकू पेट्रोल पंप पर डीजल लेने गया था। डीजल न मिलने पर वापस लौट रहा था तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर के पैर में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने परिचालक को हिरासत में लिया है।।