अकबरपुर: माखर पंचायत के मुंदीपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती, बच्चों को शिक्षा के लिए किया गया प्रेरित
मंगलवार को 2:00 बजे ग्राम पंचायत माखर के मुंदीपुर गांव में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर गांव के दर्जनों गणमान्य लोग, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।