इसी साल बेटी की थी शादी, बेल के पेड़ से लटका मिला पिता का शव
Nawada, Nawada | Apr 1, 2026 नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड (वरेव)में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति का शव खेत में बेल के पेड़ से बंधा हुआ मिला। मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ मंटू सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।