तिगांव: एसएचओ ने यातायात नियमों को लेकर की मीटिंग
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस SHO सतीश कुमार व उनकी टीम द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सड़क पर यात्रा करते समय हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर यात्रा करते समय छोटी सी गलती बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है।