सफीपुर: सफीपुर के माखी क्षेत्र में किशोरी छत से गिरी, रीढ़ की हड्डी टूटी, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर, हालत गंभीर
सफीपुर के माखी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 15 वर्षीय किशोरी नैन्सी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मोहल्ला सरांय निवासी श्यामलाल की बेटी नैन्सी शनिवार शाम 4 बजे छत पर से पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। परिजन तुरंत उसे मियागंज सीएचसी ले गए, जहां डॉ. उमर फारूक ने प्राथमिक उपचार के बाद रीढ़ की हड्डी टूटने की आशंका जताई।