कहरा: अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय में नियोजित शिक्षकों का06दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जारी,ICTके तहत कंप्यूटर की दी जा रही जानकारी
Kahara, Saharsa | Feb 14, 2024 अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय सहरसा में नियोजित शिक्षकों का 06 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आज भी जारी रहा।आज इन प्रशिक्षु को आईसीटी के तहत कंप्यूटर की जानकारी दी जा रही है।मौके पर मौजूद प्रशिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि 06 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के इस सत्र में सुपौल के 330 नियोजित शिक्षक भाग ले रहे हैं जिन्हे आज आईसीटी के तहत कंप्यूटर की जानकारी दी जा रही है।