सुपौल: सुपौल में उत्पाद विभाग की पुलिस ने तीन जगहों से दो युवक व एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Supaul, Supaul | Nov 18, 2025 सुपौल उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीन अलग-अलग जगह छापेमारी कर शराब तस्करी मामले में दो युवक एवं एक महिला को गिरफ्तार कर आज उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू करते हुए मेडिकल जांच हेतु आज मंगलवार के शाम करीब 4:00 बजे सदर अस्पताल सुपौल लाया है। जांच के उपरांत ही इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।