जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े इनऑपरेटिव बैंक अकाउंट और डीफ-सरकारी बैंक अकाउंट (डिपॉज़िटर एजुकेशन और अवेयरनेस फंड अकाउंट) को अब पुनः संचालित किया जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा सभी आहरण एवं संवितण अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से शुरू क