गुना जिले के 1812 शासकीय विद्यालयों में 8 दिसंबर से 13 दिसंबर तक अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई है। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश पर SIR को लेकर 24 नवंबर से होने वाली परीक्षाओं का समय परिवर्तन किया गया था। जिले में कक्षा तीन से पांचवी तक की सुबह की पाली और कक्षा 6 से आठवीं तक के बच्चों की परीक्षा दोपहर की पाली में परीक्षा होगी। 84465 बच्चे शामिल होंगे।