महसी: प्राकृतिक आपदा में मृत चांदपारा गांव निवासी तेजराम वर्मा के परिजनों को मिली ₹4 लाख की सहायता, MLA की पहल से
महसी तहसील परिसर में शनिवार शाम करीब 4 बजे क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह और एसडीएम प्रकाश सिंह ने प्राकृतिक आपदा में दिवंगत तेजराम वर्मा की पत्नी सीमा देवी व बेटे को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹4 लाख का चेक सौंपा। तेजराम वर्मा की बुधवार को आई तेज आंधी के दौरान पीपल की डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद गुरुवार को मौत हो गई थी।