मंदसौर: रवि माली हत्याकांड में 4 नामजद सहित अन्य पर हत्या का केस दर्ज, अभिनंदन जग्गा खेड़ी रोड की घटना
मंदसौर के अभिनंदन-जग्गाखेड़ी रोड पर रवि माली हत्याकांड में कोतवाली पुलिस ने यशवंत उर्फ यंश माली, राज वर्मा, आकाश वर्मा, विकास वर्मा सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है,