दातागंज: मूसाझाग थाना क्षेत्र के टिकुलपुर के पास हाईवे के सर्विस रोड पर 4 दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
मूसाझाग थाना क्षेत्र के टिकुलपुर के पास हाइबे के सर्विस रोड पर 4 दिन पहले सड़क दुर्घटना में पलिया गूजर गांव का एक युवक घायल हो गया था। सोमवार को सुबह बरेली से दिल्ली ले जाते समय घायल रामू पुत्र प्रेमपाल मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।