सुपौल: विश्व पर्यावरण दिवस पर सुपौल हुआ हराभरा: 850 पौधे लगाए गए, DM ने किया पौधारोपण और पर्यावरण रथ को दिखाई हरी झंडी"
Supaul, Supaul | Jun 5, 2026 शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुपौल जिले में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क में स्वच्छता अभियान से हुई, जहां लोगों ने साफ-सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी सावन कुमार ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान