बांदा: छोटा पुरवा गांव में नहाते समय केन नदी में डूबकर 5 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Apr 8, 2026 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा पुरवा गांव में नहाते समय केन नदी मे डूबने की वजह से 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं मृतक बच्चे के परिजनों नें बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। मृतक बच्चा बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा पुरवा गांव का निवासी था।