उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी के चलते 10 जुलाई को सभी सरकारी और निजी स्कूल, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र एक दिन के लिए बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने छात्र सुरक्षा के लिहाज से यह आदेश जारी किया है। सभी संस्थानों को इसे कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।