भुसावर: भुसावर में क्रेशर फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते 2 दिन बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में 4 एवं 5 जुलाई 2026 को विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 33/11 केवी जीएसएस भुसावर से निकलने वाले क्रेशर फीडर पर आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किए जाने के कारण प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।