रामसनेही घाट: रामसनेहीघाट में कल्याणी नदी में नहाते समय 13 वर्षीय किशोर डूबा, गोताखोर कर रहे हैं तलाश
रामसनेहीघाट में नहाते समय कल्याणी नदी में 13 वर्षीय किशोर डूब गया। सूचना पाकर रामसनेहीघाट पुलिस मौके पर पहुंची 20 गोताखोरों की टीम लगाकर डूबे किशोर की तलाश की जा रही है। लखनऊ से एक परिवार बाबा रामसनेहीदास मंदिर में पूजा अर्चना करने आया था। तभी नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।