शाहगंज: उसरौली गांव के मोड़ से 35 हजार नकदी व गहनों के साथ दो आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के उसरौली गांव के मोड़ के पास सोमवार रात पुलिस ने संदिग्धों की चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से 35 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए।