गुण्डरदेही: रनचिरई की जर्जर सड़क पर युवक ने अनोखे तरीके से किया विरोध, गड्ढे में बैठकर बनाया वीडियो
ग्राम रनचिरई की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक युवक सड़क के गड्ढे में बैठकर विरोध प्रदर्शन करता नजर आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार अंडा–रनचिरई–जामगांव (आर) मार्ग के लगभग एक किलोमीटर हिस्से में 200 से अधिक बड़े गड्ढे हैं, जिससे स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पंचायत ने भी सड़क की मरम्मत के लिए करीब 1.5 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया है, लेकिन समस्या अब तक जस की तस बनी हुई है।