बहराइच: पाठकपुरवा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, वन विभाग द्वारा लगाए जा रहे जंगल को रोकने की मांग की, सौंपा ज्ञापन
जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित धरना स्थल पर सोमवार को पाठकपुरवा वि०ख० शिवपुर थाना खैरीघाट के ग्रामीणों द्वारा पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया गया। वही नारेबाजी भी की गई। इस दौरान एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौपा गया है। वही सभी की मांग है कि वन विभाग बहराइच के अधिकारियों द्वारा लगाये जा रहे जंगल को रोकवाये जाने के लिए यह प्रदर्शन किया गया है।