अरवल: वक्फ बिल के विरोध में काला बिल्ला लगा, मोहम्मदिया मस्जिद अरवल में नमाज के लिए पहुंचे लोग
Arwal, Arwal | Mar 28, 2025 पवित्र रमजान महीने के अंतिम जुम्मे को जिला मुख्यालय स्थित मोहम्मदिया मस्जिद में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे लोग काला बिल्ला लगाकर नमाज के लिए पहुंचे। काला बिल्ला लगाकर नमाज के लिए पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा वक्फ बिल लाया गया है। इस बिल के प्रति विरोध जताने के लिए काला बिल्ला लगाए हैं। लोगों का कहना था कि वक्फ बिल सरकार जबरन थोप रही है।