अरवल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, कई मामले निपटाए गए
Arwal, Arwal | Mar 27, 2025 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के कार्यालय में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में लगभग दो दर्जन मामले आए। जिसमें भूमि विवाद तथा झूठे मुकदमे में फंसाए जाने समेत ज्यादा मामले थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया गया। इसे लेकर अन्य पुलिस अधिकारियों को भी कई निर्देश दिए गए।